कुल्लू क्रिकेट संघ ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) का स्थापना दिवस ढालपुर मैदान में बड़े ही खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर केवल नन्हे क्रिकेटर्स ही नहीं, बल्कि अन्य खेलों और गतिविधियों से जुड़े बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान कुल्लू क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री दानवेंद्र सिंह जी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें खेलों को अपनाने और नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहने की प्रेरणा दी।
आइए, हम सब मिलकर अपने बच्चों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करें और एक नशा-मुक्त समाज का निर्माण करें! ❤️
Kullu, Kullu | Sep 30, 2026