चैतन्य ग्लोबल स्कूल में कंप्यूटर मॉडर्नाइजेशन समारोह आयोजित
देवरिया। शहर के राघव नगर स्थित चैतन्य ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को Computer Modernization & Upgradation Ceremony का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम ने फीता काटकर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रियंबदा मिश्रा ने मंत्री को शॉल भेंट कर सम्मानित किया, जबकि उप-प्राचार्य भरत सिंह ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभावक श्री जटाशंकर दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक सहित शिक्षकगण और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और निडरता के साथ उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सीमित एवं सकारात्मक उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है।
मंत्री ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि कंप्यूटर मॉडर्नाइजेशन एवं अपग्रेडेशन आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।