दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से, आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा नवीन पुलिस केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ एक पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-व्यवस्था से संबंधित कर्तव्यों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए :-
➤ प्रशिक्षु सिपाहियों को दशहरा पर्व के दौरान विभिन्न स्थलों पर लगाई जाने वाली विधि-व्यवस्था से जुड़े कर्तव्यों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
➤ त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात प्रशिक्षु सिपाहियों की व्यापक समीक्षा की गई।
➤ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान सभी प्रशिक्ष सिपाहियों को पूरी तरह सतर्क, मुस्तैद और उत्कृष्ट अनुशासन बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
Arrah, Bhojpur | Oct 14, 2026