राशमि: राशमी में हरियाली अमावस्या पर बिल्व पत्र पौधारोपण, झाड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव भक्तों ने लगाए पौधे
कस्बे में बुधवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर बिल्व पत्र का पौधारोपण किया गया। यह आयोजन भगवान परशुराम महादेव की तपोस्थली स्थित प्राचीन झाड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ। भगवान शिव को प्रिय माने जाने वाले बिल्व पत्र के पौधे झाड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर के साथ-साथ रोशनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी लगाए गए। इस दौरान शिव भक्तों ने हरियाली अमावस्या मनाई। प