सातरस्ता चौराहे पर दुकानों में हुई आगजनी की घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने रविवार को घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और नुकसान की जानकारी ली। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन समय में नगर पालिका परिवार प्रभावित दुकानदारों के साथ खड़ा है।