माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7, 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म 'बिहार विद्या साथी' का शुभारंभ किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 'बिहार विद्या साथी' ऐप के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई और आसान होगी तथा विद्यार्थियों के लिए 24x7 ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क लाइव शिक्षा के साथ अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा मिलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस पहल से 700 मॉडल विद्यालयों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। 24x7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए 75 हजार शिक्षक उपलब्ध रहेंगे। पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी किसी भी समस्या का निःशुल्क एवं त्वरित समाधान, अनलिमिटेड पढ़ाई तथा AI टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग की सुविधा भी विद्यार्थियों को मिलेगी।
उन्होंने कहा कि 'बिहार विद्या साथी' के माध्यम से बिहार बोर्ड के साथ-साथ JEE एवं NEET की तैयारी और AI आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar @topfans Bihar Education Department
4 views | Katihar, Bihar | Aug 24, 2026