ओबरा: सुभाष तिराहे के पास संदिग्ध अवस्था में मिला वृद्ध का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Obra, Sonbhadra | Sep 28, 2026 ओबरा थाना क्षेत्र के सुभाष तिराहे के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे वृद्ध को मृत अवस्था में देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी।