संग्रामपुर: संग्रामपुर में हल्की बारिश से जलजमाव, विकास के दावों की खुली पोल, स्कूली बच्चे परेशान
हल्की बारिश ने नगर पंचायत संग्रामपुर के विकास और स्वच्छता के दावों की पोल खोल दी। विभिन्न वार्डों की सड़कों पर जलजमाव से आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि वार्ड संख्या 12 में स्कूली छात्राओं को घुटने भर गंदे पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का