बहराइच: शहर सहित जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई, 6 वाहन सीज़ और 927 वाहनों पर लगाया जुर्माना
भारत शहर सहित जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए छह वाहनों को सीज़ किया है। जबकि 927 वाहनों जिनके द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया था पर कार्यवाही करते हुए 12 लाख 76 हज़ार 100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी यातायात प्रभारी की ओर से रविवार दोपहर को दी गई है।