Public App Logo
हाईकोर्ट की सख्ती का असर, ग्वालियर में रातभर चला अभियान; 40 डंपरों पर कार्रवाई... ग्वालियर में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने बिलौआ और शहर के आउटर इलाकों में बनाए गए 12 चेक पोस्ट पर माइनिंग विभाग के साथ रातभर संयुक्त जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 40 डंपर जांच के दायरे में आए। इनमें 28 वाहनों पर नंबर प्लेट, दस्तावेज और अन्य नियमों में खामियां मिलने पर पुलिस ने चालानी कार्रवाई की, जबकि माइनिंग विभाग ने 12 वाहनों के खिलाफ ओवरलोडिंग समेत खनन कानून के तहत कार्रवाई की। बता दें कि हाईकोर्ट बिलौआ क्षेत्र की 18 खदानों को अवैध घोषित कर चुका है और क्षेत्र में अवैध व ओवरलोड खनन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रशासन की यह कार्रवाई खनन माफिया पर बढ़ती सख्ती का संकेत मानी जा रही है। - Gwalior Gird News