अनूपपुर: हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में किया विरोध मार्च और सत्याग्रह
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को विरोध मार्च एवं सत्याग्रह किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से तिरंगा और संविधान की प्रति लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंचे ।