टोहाना: एमएसपी बढ़ोतरी पर ठरवी का आरोप: सरकार ने किसानों के साथ किया भद्दा मजाक
किसान नेता बलजिंदर सिंह ठरवी ने केंद्र सरकार की रबी फसलों की एमएसपी बढ़ोतरी को नाकाफ़ी बताते हुए, स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के आधार पर उचित मूल्य देने की मांग की है। ठरवी ने महंगाई और बढ़ती खेती लागत को ध्यान में रखते हुए सरकार की आलोचना की।