चंडी: अनंतपुर में किसानों को वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण मिला, कम लागत में बढ़ेगा उत्पादन
अनंतपुर में शनिवार की दोपहर 1 बजे इफको एमसी के सहयोग से किसानों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सही दवा, सही दाम, सही सलाह और वैज्ञानिक खेती ही समृद्ध किसान की पहचान है के संदेश के साथ हुई। इफको एमसी के टीम मैनेजर रवि कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल पोषण और आधुनिक कृषि तकनीक