जांजगीर: सेवानिवृत्ति पर उपनिरीक्षक उमेद्र मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह से किया सम्मानित
जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले उपनिरीक्षक उमेद्र मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विदाई समारोह में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।