देवरिया: पुलिस मुठभेड़ में नामजद आरोपी के पैर में लगी गोली
लार थाना क्षेत्र के सुतावर मोड़ पर शनिवार रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग करने वाले नामजद आरोपी दीपक तिवारी के बाएं पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, 2 खोखा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल को पीएचसी लार से हायर सेंटर रेफर किया गया।
Barhaj, Deoria | Oct 4, 2026