धरहरा: भगत सिंह जयंती पर छात्रों का जुलूस, 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारे, जिम्मेदारी निभाने का आह्वान
शहीद भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) और एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के संयुक्त बैनर तले छात्रों ने जुलूस निकाला। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के धरहरा प्रखंड प्रभारी कॉमरेड कोमेश्वर रंजन के नेतृत्व में राजकीय बुनियादी विद्यालय घटवारी से निकला जुलूस बिरसा मुंडा चौक होते हुए न्यू पैसरा पहुंचा।