निम्बाहेड़ा: PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा में कांग्रेस ने किया सेवा कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल
गुरूवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा के स्वामी विवेकानंद जिला चिकित्सालय में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से फल वितरण कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल बांटे। इस दौरान मरीजों और परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम