सहारनपुर: चिलकाना में चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बरामद हुआ तमंचा-कारतूस, आरोपी पर 10 मुकदमे दर्ज
चिलकाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर तीन बजे चेकिंग के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।