नशे के खिलाफ महिलाओं की जंग ओल्ड मसूरी रोड स्थित थानी गांव में पिछले दो महीने से महिलाएं नशे के खिलाफ सड़क पर उतरकर अभियान चला रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में सूखे नशे का कारोबार हो रहा है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं पर भी इसका असर पड़ रहा है।
सोमवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और महिलाओं को क्षेत्र में लगातार गश्त का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि नशे का कारोबार करते हुए कोई भी व्यक्ति पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
महिलाओं ने स्थानीय लोगों से भी नशे के खिलाफ जारी अभियान में सहयोग करने की अपील की।
#Mussoorie #MussoorieNews UttarakhandNews नशे_के_खिलाफ_जंग DrugFreeMussoorie Uttarakhand BreakingNews