मानवता की सेवा में रोटरी तिरहुत के कार्य सराहनीय : अनु नारंग
रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत, मुजफ्फरपुर का ऑफिशियल क्लब विजिट संपन्न
रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत, मुजफ्फरपुर का ऑफिशियल क्लब विजिट डिस्ट्रिक्ट 3250 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्लब की सेवा गतिविधियों, सामाजिक प्रकल्पों, सदस्यता विस्तार, रोटरी फाउंडेशन में योगदान तथा क्लब की नियमित एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग की विस्तृत समीक्षा की गई।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग ने क्लब द्वारा पिछले दो महीनों में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित समय और सीमित संसाधनों के बावजूद रोटरी क्लब ऑफ तिरहुत ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कई महत्वपूर्ण प्रकल्प सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। उन्होंने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रितेश अनुपम एवं सचिव रोटेरियन आशीष शंकर के नेतृत्व में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
Musahri, Muzaffarpur | Aug 31, 2026