चंबा के सनोथा गांव के साथ लगते वन क्षेत्र में गौवंश काटने की सूचना, पुलिस टीम मौके पर पहुंची
पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी ✍️
चंबा। सिल्लाघ्राट पंचायत के साथ लगती घघरोथा पंचायत के गांव सनोथा के समीप वन क्षेत्र में पवित्र नवरात्रों के दौरान गौवंश काटे जाने की सूचना सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस संबंध में उन्हें पुख्ता जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। घटना की वास्तविकता और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Pahadi News Suneel Pahadi ✍️
Chamba, Chamba | Oct 13, 2026