रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने शिक्षक मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा
सोनभद्र में एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव सोनभद्र पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक कर आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान लाल बिहारी यादव ने चुनाव प्रक्रिया और भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।