जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी में आज ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों की सहभागिता के साथ गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं, शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना के उद्देश्य, प्रावधानों एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
#SpecialGramSabha #विकसितभारत #जीरामजीएक्ट2025 #सशक्तगांव
@ministryofpanchayatiraj