महोबा: महोबा के चुरबुरा गांव में किशोरी ने लगाई फांसी, हालत गंभीर, डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी किया रिफर
Mahoba, Mahoba | Aug 13, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के चुरबुरा गांव निवासी रामजीवन की 11 वर्षीय पुत्री प्रांसी ने बड़ी बहन से कहा सुनी होने पर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने किशोरी का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया है।