हज़ारीबाग: NH-522 से स्केटिंग करते देवघर चले 'देवा', 4 धाम और 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के बाद अंतिम पड़ाव की ओर कदम
NH-522 से स्केटिंग करते देवघर चले 'देवा', 4 धाम और 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के बाद अंतिम पड़ाव की ओर कदम। पैर में स्केटिंग शूज़, हाथ में तिरंगा, दिल में अटूट श्रद्धा और जुबां पर 'हर-हर महादेव' का जयकारा... कुछ इसी अंदाज में NH-522 हजारीबाग-बगोदर मार्ग पर फर्राटा भरते दिखे बिहार के मोतिहारी के रहने वाले 'देवा'। ये 'देवा स्केटिंग' के नाम से मशहूर है।