छात्रों की मांगों पर सरकार को घेरा, प्रतुल बोले- घेराव टालने की नौटंकी।
रांची: झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने छात्रों के 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा महाघेराव को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के दबाव में सरकार है। छात्रों की मांग परीक्षा रद्द करने, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और टीडीपीएल द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द करने की है। प्रतुल ने कहा कि मंत्रियों की समिति चाहती तो मुख्यमंत्री से फोन पर सहमति ले सकती थी, लेकिन मामले को टाल दिया गया। उन्होंने इसे घेराव टालने की नौटंकी करार दिया।
#झारखंड #JharkhandNews #jharkhand #प्रोटेस्ट #छात्र_आंदोलन #रांची