महावन: पानीगांव रोड पर अर्टिगा और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, किशोर घायल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के मांट-पानीगांव रोड पर वैभव पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार दोपहर राजस्थान नंबर की अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार करीब 18 वर्षीय किशोर प्रशांत पुत्र स्वर्गीय सतीश निवासी पानीगांव घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया