विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में विकसित भारत जी-राम जी प्रशिक्षण आयोजित, जल संरक्षण पर विशेष जोर
विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में विकसित भारत जी-राम जी का प्रशिक्षण, जल संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर। विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में 'विकसित भारत जी-राम जी' योजना के तहत बुधवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम में जल संचयन एवं जल संरक्षण पर विशेष बल दिया गया।