चानन: गांधी जयंती पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय नत्थूडीह में योग शिविर का आयोजन हुआ
गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को चानन क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नत्थूडीह में योग शिविर का आयोजन हुआ. पूर्वाहन 10 बजे कार्यक्रम में स्कूली छात्रों को योगाभ्यास कराया गया. कार्यक्रम का आयोजन भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ लखीसराय के बैनर तले किया गया था. स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को नियमित योग अभ्यास करने की अपील की गई.