सिकंदराराऊ: कटाई गांव में एक मकान का बरामदा भरभराकर गिरा, इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हुए
कटाई गांव निवासी इन्तियाज अली और एजाज अली बेग अपने मकान के बाहरी बरामदे में बैठे हुए थे। अचानक बरामदा ढह गया। बरामदे के गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे को हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।