पोड़ैयाहाट: गोड्डा जिले में प्रकृति पर्व करमा की धूम, उपवास रहकर परंपरागत नृत्य-संगीत से हो रही कर्म डाली की पूजा
प्रकृति पर्व करमा की गोड्डा जिला में धूम मची है। पूर्णतः उपवास रहकर कुंवारी बहनें परंपरागत नृत्य संगीत के साथ कर्म डाली की पूजा कर रही हैं।पोड़ैयाहाट, गोड्डा,से लेकर जिले के प्रायः सभी गांवों में करमा पूजा स्थल को बिजली के झालरों के साथ सजाया गया है बाजे और डीजे की धुन पर अनवरत परंपरागत सामूहिक नृत्य भी चल रहा है।