कुशेश्वर स्थान: दरभंगा के कई गांवों में 3 फीट तक पानी फंसा, नावों के सहारे हो रही आवाजाही
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी और किरतपुर में बाढ़ का पानी तो घटा, लेकिन कई गांवों में अभी भी 3 फीट तक पानी भरा है। सड़कें डूब चुकी हैं, ग्रामीण नावों के सहारे ही मुख्य सड़क SH-56 तक पहुंच पा रहे हैं। प्रशासन ने 15 नावों और 10 सामुदायिक रसोई घरों के जरिए राहत कार्य शुरू किया है।