सरधना: जलकल विभाग द्वारा डाली गई नई पाइपलाइन में अधिकांश क्षेत्रों और मोहल्लों में ट्रायल के दौरान मिली लीक, लोगों में रोष
सरधना व आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए जलकल विभाग द्वारा पिछले करीब दो वर्षों से बिछाई जा रही पाइपलाइन अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पाइपलाइन डालने के बाद इसका ट्रायल लिया गया तो अधिकांश लाइन लीक पाई गई जिसे पानी निकाल कर बाहर आ गया क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि घटिया पाइप और घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर पाइपलाइन डाली गई थी