सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरण शर्मा ने सातरास्ता के पास टपों में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना हमारा दायित्व है।