फूलपुर: दुर्वासा धाम पर मनाया गया विश्व नदी दिवस, 29 अक्टूबर से निकलेगी तमसा बचाओ यात्रा
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्वासा धाम पर आज रविवार को दोपहर दो बजे तमसा-मंजूषा के पावन संगम पर गंगा समग्र की ओर से विश्व नदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया श्री श्री 108 दुर्वासा महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी पूजन और आरती कराई गंगा समग्र आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन उपस्थित थे।