पेशरार: लोहरदगा-चंदवा सड़क हादसे में मृत रकीब खान को ईदगाह कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
लोहरदगा: लोहरदगा-चंदवा मुख्य सड़क पर डेढ़ टंगवा घाटी के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोहरदगा के आजाद बस्ती निवासी रकीब खान को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। रकीब खान ऑटो चालक थे। उनका जनाजा ईदगाह कब्रिस्तान पहुंचा, जहां मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।