कोईलवर: कुल्हड़िया ओवरब्रिज पर ट्रकों का जाम, नीचे से गुजरी मालगाड़ी का वीडियो हुआ वायरल
सकड्डी-नासरीगंज पथ पर कुल्हड़िया ओवरब्रिज के ऊपर ट्रकों की लंबी कतार और नीचे से गुजरती मालगाड़ी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ओवरब्रिज पर जाम में फंसे ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहनों के बीच नीचे से मालगाड़ी गुजरती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो बुधवार की शाम 7:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है।