इस्लामपुर: सीढ़ारी गांव में खेत में काम करते समय महिला को सांप ने डंसा, हुई मौत
इसलामपुर थाना क्षेत्र के सीढ़ारी गांव में बुधवार को खेत में कृषि कार्य करने के दौरान सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान सीढ़ारी गांव निवासी रंजन ठाकुर की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुई है।