मुज़फ्फरनगर: त्योहार से पहले मुजफ्फरनगर में बड़ा खुलासा, घर के अंदर मिला 480 किलो अवैध विस्फोटक और 120 पैकेट बुलेट बम, महिला गिरफ्तार
त्योहारों से पहले मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली नगर पुलिस ने मिमलाना रोड स्थित एक मकान पर छापा मारकर 480.8 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री और 120 पैकेट तैयार बुलेट बम बरामद किए। पुलिस ने 45 वर्षीय महजबी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मकान में बिना लाइसेंस पटाखे बनाए और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था।