डिंडौरी: समनापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राएं व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
समनापुर में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्कूली छात्र छात्राएं जन प्रतिनिधि और नागरिकों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर शुक्रवार दोपहर 1:30 भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। दरअसल तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति नारों के साथ जयकारा लगाते हुए छात्र छात्राएं और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा यात्रा निकाली।