जगदलपुर: जमीन विवाद में भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या: पिता-पुत्र को उम्रकैद, 2-2 हजार जुर्माना भी
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कोटवारपारा तोयलंका में करीब 2 साल पहले हुई बिंदू सोढ़ी की हत्या के मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य ने चैतु सोढ़ी और उसके बेटे कुम्मा सोढ़ी को हत्या का दोषी माना। दोनों को आजीवन कारावास के साथ 2-2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।