महोबा: पुलिस लाइन रोड के कंपोजिट विद्यालय में अराजक तत्वों का अड्डा, शिक्षक और बच्चे परेशान
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 पुलिस लाइन रोड स्थित मल्टी स्टोरी कंपोजिट विद्यालय में अराजक तत्वों के घुसने से शिक्षक और बच्चे परेशान हैं। छोटी बाउंड्रीवॉल का फायदा उठाकर रात में लोग जुआ खेलने और शराब पीने के साथ गंदगी फैलाते हैं। गुटखा थूकने और शराब की बोतलें मिलने से स्कूल का माहौल खराब हो रहा है। प्रधानाचार्य मोहम्मद इरफान के मुताबिक, कोतवाली और चौकी में शिकायत की है।