बिंदकी: गंगचौली बुजुर्ग गांव में भेड़ व्यापारी के घर से 50 हजार रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात सहित लाखों की चोरी
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के गंगचौली बुजुर्ग गांव में रात को अज्ञात चोर भेड़ व्यापारी मुरली पाल के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और₹50000 नगद तथा सोने चांदी के जेवरात सहित कई लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मुरली पाल ने गुरुवार को दिन में करीब 11:00 बजे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू किया।