🌼 गांधी जयंती पर बापू को श्रद्धापूर्वक नमन; प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी,जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 🌼
📍 गांधी मैदान, जहानाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री श्री मो० जमा खान, माननीय सदस्य, बिहार विधान सभा, घोसी श्री रितु राज कुमार, जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
◆ भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर बापू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
🕊️ इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, शांति एवं सद्भाव के संदेश को आत्मसात करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
#गांधीजयंती #महात्मागांधी #सत्यअहिंसामूल्योंकोनमन #जिलाप्रशासनजहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 2, 2026