उत्तराखंड में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने खेल चयन में कथित भ्रष्टाचार का मामला उठाया। छात्रा ने बताया कि वह ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी है और उसका इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था, लेकिन उससे कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने के कारण वह इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकी।
छात्रा की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने उसे बैठने के लिए कहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पहले भाजपा उत्तराखंड, उत्तराखंड डीआईपीआर और सरकार से जुड़े सोशल मीडिया पेजों पर लाइव प्रसारित होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, अब यह वीडियो इन प्लेटफॉर्म से हटाए जाने की बात कही जा रही है।
वीडियो हटाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, कथित रिश्वत मांगने के आरोपों और वीडियो हटाए जाने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।