जगदीशपुर: भागलपुर से बाबा बासुकीनाथ के लिए भव्य तिरंगा कांवर यात्रा, 108 कांवरिया होंगे रवाना
सावन के पावन माह में भागलपुर में धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला याराना भक्त मंडल की ओर से 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए भव्य तिरंगा कांवर यात्रा निकाली जाएगी जिसकी जानकारी आज प्रेस वार्ता के दौरान संरक्षक अश्विनी जोशी मोंटी ने दिया