गुन्नौर: गांव सिंघौली कल्लू के समीप अनियंत्रित मैजिक सड़क किनारे खंदक में पलटा, पांच महिलाओं सहित 10 लोग हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव सिंघौली कल्लू के समीप मंगलवार सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में मैजिक में सवार गांव चंदूनगला निवासी रवेंद्र , ललतेश, लोकेश अनिल, हिमांशु, पूजा, पुष्पा, मनोरमा कृति और शकुंतला घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।