मुजफ्फरपुर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शेखपुरा का दमदार प्रदर्शन, 8 पदक जीते; 4 खिलाड़ियो का नेशनल के लिए चयन।
मुजफ्फरपुर में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित होने वाले बिहार स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शेखपुरा के युवा मुक्केबाजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे बिहार में रोशन किया। प्रतियोगिता में शेखपुरा के 8 खिलाड़ियो ने भाग लिया और सभी ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने कुल 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियो का चयन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। सब जूनियर वर्ग में गगन कुमार ने गोल्ड, जूनियर वर्ग में अंबर कुमार ने गोल्ड और सोहिल कुमार ने सिल्वर पदक जीता। यूथ वर्ग में अमित कुमार ने गोल्ड हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में दिलीप कुमार और कृष्ण कुमार ने सिल्वर तथा संदीप कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। यूथ गर्ल्स 46-48 किलोग्राम वर्ग में रेशमी को पूरे बिहार की बेस्ट बॉक्सर चुना गया। खिलाड़ियो की इस उपलब्धि के पीछे कोच शिवम कुमार की मेहनत को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। विजेता खिलाड़ियो से श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय ने मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए और अच्छे प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। खिलाड़ियो ने जिला प्रशासन से निरंतर सहयोग मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर शेखपुरा का नाम रौशन करें।
Sheikhpura, Sheikhpura | Aug 31, 2026