कोतमा: कोठी में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
Kotma, Anuppur | Oct 3, 2026 शनिवार दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री जन-विश्वास एवं सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोठी में शिविर आयोजित हुआ। कलेक्टर रत्नाकर झा की मौजूदगी में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई व लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सेवाएं दी गईं और आयुष्मान, पेंशन, आजीविका, पशुपालन सहित योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।