पोड़ैयाहाट: विधायक प्रदीप यादव ने पोड़ैयाहाट में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
विधायक प्रदीप यादव ने शुक्रवार को पोड़ैयाहाट में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।भारी बरसात के बावजूद उन्होंने खरवारी से कोरबा टोला, पोड़ैयाहाट से बड़ा राजदाहा सड़क की आधारशिला रखी। करोड़ों की लागत से बने चिल्ड्रन पार्क,जिम और मल्टीपरपज विवाह भवन की सौगात क्षेत्र वासियों को दी। मौके पर दर्जनों गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ो ग्रामीण भी मौजूद थे।